जटों का निबास स्थान(देश)


जट लोग निम्नलिखित देशों में निवास करते हैं:- 1. भारत, 2- पाकिस्तान, 3 - चीन, 4 - अफगानिस्तान, 5 - तुर्की, 6-अजबेकिस्तान, 7- कजाकिस्तान, 8- ईरान, 9- ईराक, 10- ग्रीस, 11-मिश्र, 12- अर्मेनिया, 13- जोर्जिया, 14-सऊदी अरब, 15- लिबिया, 16- अलजिरिया, 17- मराको, 18- रोमानिया, 19- स्वीडन, 20- जर्मनी, 21- इटली, 22- इंग्लैण्ड, 23- तिब्बत, 24- साईबेरिया, 25- बेलारूस। (इसके अतिरिक्त यूरोप के कई और देश भी हैं।)
भाषा व उच्चारण भेद के कारण इनको अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे कि जट्ट - जाट - जत - जोत - गोत - गोथ - गाथ - जिट - जटी आदि आदि।यह उच्चारण के भेद के कारण है। उदाहरण के लिए हिन्दी के शब्द ‘कहां’ को हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में ‘कठै’, रोहतक क्षेत्र में ‘कड़ै़’, भिवानी क्षेत्र में ‘कित’ हिसार क्षेत्र में ‘कड़ियां’ बोला जाता है। इसी शब्द को पंजाब में ‘किथै’ तो डोगरी में‘ कुत्थे’ बोलते हैं। हम हरयाणा में चारपाई को खाट कहते हैं तो पंजाब और जम्मू क्षेत्र में ‘खट्ट’ बोला जाता है। हम जाट कहते हैं तो पंजाब, हिमाचल व जम्मू क्षेत्र में इसे जट्ट बोला जाता है। हमारे इसी शब्द को शेष उत्तर भारत में जाट बोला जाता है। हरयाणा के पलवल क्षेत्र में जाट के लिए ‘जाट्टन’ शब्द का प्रयोग होता है। पूरे भारतवर्ष में जाट अपनी जाटू भाषा ही बोलते हैं। अन्तर केवल उच्चारण का है। हमारे देश के उत्तरी पूर्वी राज्यों में ट की जगह त का इस्तेमाल होता है। ये लोग ‘ट्रेन’ को ‘त्रेन’ बोलते हैं। इसी प्रकार बिहार के मैथिली क्षेत्र में ‘ड़’ की जगह ‘र’ का इस्तेमाल होता है। इसी प्रकार दक्षिण भारत में ‘ज’ की जगह ‘श’ का इस्तेमाल होता है। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं।

कुलदीप पिलानिया बाँहपुरिया
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।।

टिप्पणियाँ

Most viewed

राजस्थान के जाटो का इतिहाश व् उनका आपस में बैर

महाराजा सूरजमल जी की मोत का बदला उनके पुत्र महाराजा जबाहर सिंह जी द्वारा

जट अफलातून - महाराजा सूरजमल