जट लोग निम्नलिखित देशों में निवास करते हैं:- 1. भारत, 2- पाकिस्तान, 3 - चीन, 4 - अफगानिस्तान, 5 - तुर्की, 6-अजबेकिस्तान, 7- कजाकिस्तान, 8- ईरान, 9- ईराक, 10- ग्रीस, 11-मिश्र, 12- अर्मेनिया, 13- जोर्जिया, 14-सऊदी अरब, 15- लिबिया, 16- अलजिरिया, 17- मराको, 18- रोमानिया, 19- स्वीडन, 20- जर्मनी, 21- इटली, 22- इंग्लैण्ड, 23- तिब्बत, 24- साईबेरिया, 25- बेलारूस। (इसके अतिरिक्त यूरोप के कई और देश भी हैं।) भाषा व उच्चारण भेद के कारण इनको अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे कि जट्ट - जाट - जत - जोत - गोत - गोथ - गाथ - जिट - जटी आदि आदि।यह उच्चारण के भेद के कारण है। उदाहरण के लिए हिन्दी के शब्द ‘कहां’ को हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में ‘कठै’, रोहतक क्षेत्र में ‘कड़ै़’, भिवानी क्षेत्र में ‘कित’ हिसार क्षेत्र में ‘कड़ियां’ बोला जाता है। इसी शब्द को पंजाब में ‘किथै’ तो डोगरी में‘ कुत्थे’ बोलते हैं। हम हरयाणा में चारपाई को खाट कहते हैं तो पंजाब और जम्मू क्षेत्र में ‘खट्ट’ बोला जाता है। हम जाट कहते हैं तो पंजाब, हिमाचल व जम्मू क्षेत्र में इसे जट्ट बोला जाता है। हमारे इसी शब्द को शेष उत्तर भारत में